Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिका के रास्ते वेस्टइंडीज जाएगी टीम इंडिया !

ज्वालामुखी विस्फोटक के कारण उठे धुएं और धूल के गुबार ने पूरे यूरोप के हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय टीम को लंदन होते हुए वेस्टइंडीज जाना था लेकिन अब इस कार्यक्रम में तब्दीली के आसार बनते दिख रहे हैं।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने विश्व कप आयोजन समिति के निदेशक राबर्ट ब्रायन के हवाले से लिखा है कि भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों को भी लंदन होते हुए वेस्टइंडीज जाना था लेकिन अब सभी टीमों के कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है।

ब्रायन ने आशंका जताई है कि धूल और धुएं के गुबार के कारण लंदन हवाई अड्डे से अगले एक सप्ताह तक नियमित उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकेगी और इस कारण जिन टीमों ने लंदन को 'ट्रांजिट' बनाया था, उन्हें अपना कार्यक्रम बदलना होगा।

ब्रायन ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों को मध्यपूर्व और अमेरिका के रास्ते वेस्टइंडीज पहुंचने में ज्यादा आसानी होगी। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी इसी रास्ते वेस्टइंडीज पहुंचेंगी।

उल्लेखनीय है कि यह विस्फोट आइसलैंड की राजधानी रेकजेविक से 120 किलोमीटर पूर्व में इजाफालाजोएकुल ग्लेशियर (हिमखंड) के पास एक ज्वालामुखी में हुआ है और इस कारण ब्रिटेन सहित उत्तरी यूरोप के कई देशों के हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+