मुंबई। दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौट भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फिल्हाल मुंबई में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा की नई फिल्म 'परी' रिलीज हुई है। 'परी' होली के दिन देशभर में रिलीज हुई लेकिन विराट और अनुष्का के परिवार के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी के कायल ही हो गए। उन्होंने ट्वीटर पर इस फिल्म को अनुष्का का बेस्ट वर्क बताया।
'परी' शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म है। इसकी रिलीज के मौके पर खुद विराट कोहली उनके साथ मौजूद थे। फिल्म देखने के बाद विराट ने ट्वीट किया, 'परी मेरी पत्नी का बेस्ट वर्क है। पिछले कुछ समय में देखी गई ये सबसे बेहतरीन फिल्म है। हालांकि थोड़ा डर भी लगा।' विराट ने लिखा कि फिल्म देखकर उन्हें थोड़ा डर भी लगा लेकिन उन्हें अनुष्का पर गर्व है।
Watched #Pari last night, has to be my Wife's best work ever! 🤩 One of the best films I've seen in a long time. Got quite scared but so very proud of you @AnushkaSharma ♥️
— Virat Kohli (@imVkohli) March 2, 2018
इससे पहले भी विराट अनुष्का की फिल्म को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के वक्त भी विराट ने इसे ट्विटर पर शेयर किया था।
Can’t wait to watch my one and only in an avatar never seen before and I’m blown away already ❤. Can’t wait 😃❤ @anushkasharma @officialcsfilms #PariTrailerhttps://t.co/6zbPAbzlFD
— Virat Kohli (@imVkohli) February 15, 2018
विराट और अनुष्का, दोनों ही एक-दूसरे को हर मौके पर सपोर्ट करते हैं। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। दोनों की शादी में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था।
ये भी पढ़ें: एयरलाइन मालिक का दावा, लियोनल मेसी के घर के ऊपर से नहीं पार हो सकता हवाई जहाज