For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

B,day Special: सचिन से होती है जाफर की तुलना, दर्ज है सबसे अनोखा रिकाॅर्ड

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के महान बल्लेबाज वसीम जाफर आज यानि की 16 फरवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ रही है, खेल में उतना ही ज्यादा निखार देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के महान बल्लेबाज वसीम जाफर आज यानि की 16 फरवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ रही है, खेल में उतना ही ज्यादा निखार देखने को मिल रहा है। जाफर का जन्म 1978 को मुंबई में हुआ था। उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे धाकड़ बल्लेबाज माना जाता है। उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की जाती है।

दर्ज है सबसे अनोखा रिकाॅर्ड

दर्ज है सबसे अनोखा रिकाॅर्ड

जाफर के नाम एक ऐसा रिकाॅर्ड है जो शायद ही कोई अन्य खिलाड़ी अपने नाम कर सके। यह रिकाॅर्ड है लगातार खिताब जीतने का। जाफर ने अपने 22 साल के रणजी करियर में 10 फाइनल खेले हैं और सभी जीते हैं। जाफर 8 बार रणजी ट्राॅफी खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे और अब लगातार दो बार से उन्होंने विदर्भ को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा रणजी खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वे दिलीप सरदेसाई के साथ पांचवे नंबर पर भी हैं। जाफर से ज्यादा अशोक माकंड ने (12) अजीत वाडेकर (11), मनोहर हार्दिकर (11) और दिलीप सरदेसाई (10) ने खिताब जीते हैं। जाफर ने अपने 22 साल के रणजी करियर में 10 फाइनल खेले हैं।

ज्यादा लंबा नहीं चला अंतरराष्ट्रीय करियर

ज्यादा लंबा नहीं चला अंतरराष्ट्रीय करियर

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पहचान क्रीज पर धीमी गति से रन बनाने में बनाई। सचिन तेंदलुकर और विरेंद्र सहवाग के टीम के साथ जुड़ने के बाद जाफर को टेस्ट क्रिकेट से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने 31 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए हैं। वहीं उन्हें वनडे खेलने में भी ज्यादा माैका नहीं मिला। उन्हें 2 मैचों के लिए माैका दिया गया, लेकिन वह एक मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में 10 रन ही बनाए।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के हैं बादशाह

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के हैं बादशाह

जाफर का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही ज्यादा लंबा ना चला हो लेकिन उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान किया। यही कारण है कि उन्हें इस फाॅर्मेट का बादशाह कहा जाता है। जाफर ने 253 प्रथम श्रेणी मैचों में 51.19 की औसत से 19,147 रन बनाए हैं, जिसमें 57 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं। जाफर की सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 314 है। बता दें कि जाफऱ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। पहले स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जिनके नाम 81 शतक दर्ज हैं।

Story first published: Saturday, February 16, 2019, 12:41 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+