
मुझे बाइक चलाने की इजाजत नहीं है
इकॉनमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक युवराज सिंह ने कहा, ‘मुझे बाइक चलाने की इजाजत नहीं है। मेरी मां ने कसम ले रखी है कि जिस दिन मैं बाइक चलाऊंगा वो घर छोड़कर चली जाएंगी। मैं अपनी मां को घर पर रखने के लिए बाइक नहीं चलाता हूं।'

दो कार मुझे तब मिली थी जब मैंने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए
बाइक व कार के शौकीन वयुवराज सिंह ने कहा, ‘मुझे सभी कार चलाना बेहद पसंद है। मेरे पास मर्सीडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू कार हैं। दो कार मुझे तब मिली थी जब मैंने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे। मेरी पसंदीदा कार मर्सीडीज है जो मेरी मां की कार है।'

एक ओवर में 6 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि युवराज सिंह ने 304 वनडे की 278 पारियों में 8701 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 14 शतक व 52 अर्धशतक भी लगाए हैं। युवराज सिंह के नाम टी20 में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 वर्ल्डकप में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
