For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुबई पहुंचीं युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा, VIDEO शेयर कर किया RCB को चियर

नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह इंस्टाग्राम पर लगातार अपने डांस के धमाकेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। धनाश्री अब दुबई पहुंच चुकी हैं। जल्द ही वे आरसीबी की टीम को स्टेडियम में चियर करती दिखेंगी। दुबई में क्वारंटीन में रह रही धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। दुबई जाने से पहले धनाश्री ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के गाने पर शानदार डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था।

मंगलवार को धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसनें उन्होंने बताया कि वो दुबई पहुंच चुकी हैं। वो फिलहाल अपने होटल में क्वारंटीन है। होटल रूम से ही धनाश्री ने वीडियो स्टोरी के जरिए आरसीबी को चियर किया। धनाश्री ने कहा, 'मैं अपनी क्वारंटीन पीरियड में हूं लेकिन कोई मुझे आरसीबी को सपोर्ट करने से नहीं रोक सकता। धनाश्री का वीडियो युजवेंद्र चहल ने भी अपने इंस्टागाम पर शेयर किया है।

युजवेंद्र चहल ने धनाश्री का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, धनाश्री क्वारंटीन पीरियड में आरसीबी का सपोर्ट कर रही हैं। जल्द ही वो स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करती नजर आएंगी। इससे पहले धनाश्री ने अपने नवरात्र लुक को इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया धनश्री ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'बदलाव अच्छा है, है ना। सुपर स्पेशल नवरात्रि वीडियो सिर्फ आप लोगों के लिए। कितना कुछ है जो मैं आपसे शेयर करना चाहती हूं इस वीडियो के बारे में, इसे सीखने से लेकर इसे अमल में लाने तक लेकिन मैं बस ये ही कहना चाहूंगी की आपको ये बहुत पसंद आयेगी। ये वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल पर 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बता दें कि आईपीएल 2020 से करीब एक महीने पहले टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी। धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन अपने डांस से भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।

Story first published: Wednesday, October 14, 2020, 18:03 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+