नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने इसी साल मई में सगाई की थी। तभी से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि दोनों की शादी की डेट कंफर्म हो गई है।
जहीर और सागरिका इस साल के अंत में 27 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने एंगेज होने की खबर ट्विटर के जरिये अपने फैंस को दी थी जिसके बाद मई में एक ग्रैंड समारोह रखा गया था। इस सगाई में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: 'विराट पर काबू पाना है तो अपनी जुबान पर लगाम दें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी'
क्रिकेट और ग्लैमर के बीच प्यार का सिलसिला हमेशा से चलता आ रहा है। और क्रिकेटर जहीर खान को बॉलीवुड की बालाएं ही पसंद आती हैं। इससे पहले जहीर एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। दोनों आठ साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान दोनों की शादी की खबरें ने भी खूब जोर पकड़ा, लेकिन इसके खत्म होते ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।
जहीर का नाम वीजे रमोना के साथ भी जुड़ा है। सागरिका से उनके अफेयर की खबरें तो काफी वक्त से आ रही थीं लेकिन इसपर मुहर युवराज सिंह की शादी में लगी। पिछले साल युवराज और हेजल कीच की शादी में ये कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसके बाद 24 अप्रैल को दोनों ने अपना रिश्ता जगजाहिर किया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक्टर अंगद बेदी ने करवाई थी और कुछ मुलाकातों बाद ही दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे।