For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक ही दिन में क्लीन बोल्ड हुए भारत के दो धाकड़ गेंदबाज, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज जहीर खान और मौजूदा समय में भारत के स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार आज एक ही दिन शादी के बंधन में बधे। जहां गुरुवार की सुबह जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। तो वहीं भुवनेश्वर कुमार आज शाम यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि इससे पहले जहीर और सागरिका ने मुंबई में कोर्ट मैरिज कर एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना बना लिया। 27 नवंबर को मुंबई में दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन होगा। दोनों ने एंगेज होने की खबर ट्विटर के जरिये अपने फैंस को दी थी जिसके बाद मई में एक ग्रैंड समारोह रखा गया था। इस सगाई में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।

मेरठ की रहने वाली नुपुर नागर के साथ शादी करने जा रहे हैं

मेरठ की रहने वाली नुपुर नागर के साथ शादी करने जा रहे हैं

वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी कुछ इसी तरह सस्पेंश क्रिएट करते हुए पहले इंस्टाग्राम पर आधी पिक डाली थी फिर कई दिनों बाद उन्होंने खुलासा किया कि वे मेरठ की रहने वाली नुपुर नागर के साथ शादी करने जा रहे हैं।

हल्दी और मेंहदी की फोटो वायरल हो रही हैं

हल्दी और मेंहदी की फोटो वायरल हो रही हैं

सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर की हल्दी और मेंहदी की फोटो वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही गुरुवार सुबह भुवनेश्वर की घुडचढ़ी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है।

तीसरा और आखिरी रिसेप्शन 30 नवंबर को दिल्ली में होगा

तीसरा और आखिरी रिसेप्शन 30 नवंबर को दिल्ली में होगा

23 नवंबर को मेरठ में शादी के बाद 23 को ही दिन मेरठ में रिसेप्शन है। इसके बाद 26 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन बुलंदशहर में होगा। तीसरा और आखिरी रिसेप्शन 30 नवंबर को दिल्ली में होगा। खबरों की मानें तो 30 नवंबर को भुवनेश्वर दिल्ली के एक होटल में रिसेप्शन रखेंगे इसमें उनके टीम के साथी शामिल हो सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रिलीज किया गया है

भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रिलीज किया गया है

बता दें कि शादी के चलते भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भुवी ने 8 विकेट झटककर भारत को हारे हुए मैच में जीत की तरफ लाकर रख दिया था। हालांकि बारिश के कारण मैच ड्रॉ रहा था।

Story first published: Thursday, November 23, 2017, 14:44 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+