INDvsAUS: एडिलेड OVAL में तय है भारत की जीत, ऐसे जुड़ा है 'संयोग'
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। ए़डिलेड टेस्ट का तीसरा दिन भारत के पक्ष में दिखा। टीम इंडिया ने ना केवल कंगारूओं के निचले क्रम के बल्लेबाजों की जल्दी समेट दिया, बल्कि बाद में बल्लेबाजी में भी बढ़िया खेल दिखाते हुए अब तक 166 रनों की बढ़त ले ली है। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा (40) और आजिंक्य रहाणे (1) क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरूआत उम्दा की। आजकल आलोचकों के निशाने पर चल रहे केएल राहुल इस बार सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करते दिखे। उनकी 44 रनों की पारी के दौरान कई दर्शनीय शॉट देखने को मिले। इससे पहले भारत को पहला झटका 18 रनों पर मुरली विजय के रूप में लगा। हालांकि जब लगा की भारतीय कप्तान बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं तो लियोन ने उनको आउट करके कंगारूओं को बहुत बड़ी सफलता दिला दी। उन्होंने 34 रन बनाए। इससे पहले भारत ने सुबह बारिश से प्रभावित दिन में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 235 रनों पर रोककर 15 रनों की लीड ले ली थी। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि भारत यह मैच अपनी झोली में कर लेगा लेकिन उससे पहले एक और दिलचस्प वाकया सामने आया है।

आंकड़े भारत के पक्ष में:
दरअसल भारत की जीत का दावा इसलिए किया जा रहा क्योंकि पिछले कुछ मैच के आंकड़े ऐसा बता रहे हैं कि इस मैच में पहले जैसा ही संयोग बन रहा है जो भारत को जीत की ओर ले जा रहा है। विराट कोहली ने 9 टॉस में से 7 टॉस हारे हैं और उतने मैच भी हारे हैं। विराट ने विदेशी सरजमी पर जिस मैच में टॉस जीते हैं उस मैच में मैच जीता है। एक बार टॉस जीतकर मैच कोहली हार गए हैं लेकिन इस संयोग का फायदा लगता है इस बार भारत को मिलेगा।
|
माइक वॉन ने भी कि भविष्यवाणी:
हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे मैच में भारत के जीतने की बात कही है। ट्विटर पर एक यूजर ने सवाल किया है कि आपको क्या लगता है यह मैच कौन जीतेगा तो वान ने जबाव में भारत लिखा है।
|
सचिन ने बताया कौन जीतेगा मैच:
भारत की इस मैच पर पकड़ देखते हुए सचिन ने ट्वीट किया है। सचिन ने लिखा है कि फिहाल का हाल देखकर लग रहा है कि भारत ड्राइवर सीट पर है और मैच जीतने की पुरी स्थिति में है।आस्ट्रेलिया को मैच में बने रहने के लिए पहले सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी।नहीं तो भारत 1-0 के साथ अगले टेस्ट की तरफ बढ़ेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
