टिम पेन की पत्नी ने भी ऋषभ पंत को कहा 'बेबीसिटर', पोस्ट की यह तस्वीर

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान स्लेजिंग के कई मामले सामने आए। इस दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और टिम पेन की स्लेजिंग के विवाद की चर्चा भी खूब हुई। स्लेजिंग का विवाद अब घर तक पहुंच गया है। अच्छी बात यह है कि यह विवाद अब खत्म हो गया है और अब टिम पेन की पत्नी ने ऋषभ पंत के साथ तस्वीर साझा की। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।
|
टिम पेन की पत्नी ने शेयर की तस्वीर:
टिम पेन की पत्नी बॉनी पेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें ऋषभ पंत उनके और बच्चों के साथ दिख रहे हैं। बॉनी ने स्टोरी पर हंसती हुई इमोजी के साथ कैप्शन लिखा है कि 'बेस्ट बेबीसिटर। इस फोटो को आईसीसी ने भी शेयर किय है। और लिखा है कि ऋषभ पंत ने टिम पेन का चैलेंज स्वीकार कर लिया। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के आवास पर आधिकारिक लंच के लिए पहुंची थी, जहां पर सभी खिलाड़ी मौजूद रहे, ये तस्वीर वहां की ही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
|
टिम पेन ने पंत को क्या कहा था?
तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और भारतीय टीम 44 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने युवा पंत को आउट कर भारतीय खेमे पर दवाब बनाना चाहा और ऋषभ पंत को धोनी की याद दिलाते हुए स्लेज किया।टिम पेन- एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) का ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना
|
पंत ने कैसे दिया जवाब:
रिषभ पंत के साथ टिम पेन और एरॉन फिंच ने स्लेजिंग की थी जिसका जवाब उन्होंने चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान दिया।मिशेल मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन क्रीज पर आए। क्रीज पर आते ही भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने स्लेजिंग के साथ उनका स्वागत किया। पंत ने पेन को टेंपररी कप्तान कहा। वह इतना कहने के बाद ही नहीं रुके और बोलते रहे। इसके बाद अंपायर ने ऋषभ पंत को बुलाया और उन्हें कुछ समझाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
