Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैरीकॉम के गोल्ड जीतकर इतिहास रचने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए और किसने क्या कहा

नई दिल्ली। भारत की महान मुक्केबाज मैरीकॉम ने शनिवार को देश का सर पूरी दुनिया में फक्र से ऊंचा कर दिया। मैरी कॉम ने वूमेन वर्ल्ड चैंपियनशिप में छठा गोल्ड मेडल जीतकर विश्व में इतिहास रच दिया। उन्होंने 48 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की मुक्केबाज हन्ना ओकहोटा को मात दी। ये मुकाबला जीतकर उन्होंने अपना ऐतिहासिक छठा गोल्ड हासिल कर लिया। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली मुक्केबाज बन गई। इसके साथ ही उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को भारतीय खेलों के गर्व का पल करार दिया है। उन्होंने इस जीत को स्पेशल बताया है।

उपराष्ट्रपति वैकेया नायडू ने मैरी को हर भारतीय की प्रेरणा बताया।

देश के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मैरी को अद्भुद करार दिया।

दो बार के ओलंपिक विजेता रह चुके पहलवान सुशील कुमार और पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने मैरीकॉम को दिल से बधाई दी।

कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने मैरी को कई भारतीय महिलाओं की प्रेरणा करार दिया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और क्रिकेटर मो. कैफ ने भी उनको बधाई दी।

भारतीय महिला एथलीट हिमा दास ने मैरी को दीदी बुलाते हुए उनको बधाईयां दी।

Story first published: Saturday, November 24, 2018, 19:12 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+