नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 45 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले की आंच होती जा रही है। जांच तेज हो गई है और कई फिल्मी सितारों के साथ ही साथ नामी क्रिकेटर भी राडार पर हैं। घोटाले की जांच कर रहे ईडी और सीबीआई उन हस्तियों कीलिस्ट तैयार कर रही है जिन्हें पर्ल कंपनी से फायदा मिला।
इस लिस्ट में जिन लोगों का नाम आ जाएगा उन्हें कंपनी से मिली मोटी रकम और प्लॉट वापस करने पड़ सकते हैं। अबतक जांच में दो बड़े नाम आए हैं। जी हां ये नाम है दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह के। युवराज और हरभजन ने कंपनी से मोहाली में बतौर गिफ्ट प्लॉट लिए थे।
पर्ल ग्रुप के चेयरमैन निर्मल सिंह भ्ंगू समेत गिरफ्तार किए गये कंपनी के चार अधिकारियों से पूछताछ से पता चला है कि घोटाले की एक बडी रकम आईपीएल मैचों के जरिए क्रिकेटरों और फिल्म स्टारों पर खर्च की गई। इसके अलाचा ऑसट्रेलिया में होटल के बिजनेस को चमकाने के लिए कुछ समय तक आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली को भी एंबेसडर बनाया गया था।
जांच में पता चला है कि कंपनी ने आईपीएल 4 के अलावा सुपर फाइट लीग और गोल्फ प्रीमियर लीग और कबड्डी में पैसे लगाए थे। आरोप हैं कि पर्ल ग्रुप ने एक-दो नहीं बल्कि एक हजार से अधिक सिस्टर कंपनियों के माध्यम से देश भर में जमीनों की खरीद- फरोख्त की है।