For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन के लिए सचिन, शोएब समेत इन क्रिकेटरों ने मांगी दुआ

Shoaib Akhtar reacts as Bollywood Star Amitabh Bachchan tests Positive for COVID-19 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी खुद अमिताभ ने ही ट्विटर के जरिए दी है, बिग बी ने ट्ववीट किया कि मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है.. मुझे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है .. परिवार और कर्मचारियों का भी परीक्षण हुआ हैं, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही हैं। पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया अपनी जांच करा लें।

अमिताभ को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से खेल जगत में भी हलचल मच गई है औ सचिन तेंदुलक से लेक शोए अख्त तक ने उनके ठीक होने की दुआ की है।

शोएब लिखते है आ जल्दी ठीक हो जाएं अमित जी, आपकी तेज रिकवरी के लिए दुआएं

सचिन तेंदुलकर ने अपने पसंदीदा एक्टर में से एक अमिताभ बच्चन के लिए लिखा-

'ध्यान रखिए अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

युवाज सिंह ने लिखा है कि आपके तेजी से रिकवर होने की कामना करता हूं। पूरे देश की प्रार्थना और शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप हमेशा एक सेनानी रहे हैं और अपनी इच्छा शक्ति से आप कोरोना को भी मात दे देंगे। उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'

हरभजन सिंह लिखते हैं - जल्दी ठीक हो जाइए सर जी

खबरों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि अमिताभ को हल्का संक्रमण है, उनकी सेहत ठीक है, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं है, डॉक्टर्स बिग बी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, अमिताभ बच्चन को कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं, उन्होंने शुरुआती लक्षण नजर आते ही अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके और टेस्ट हो रहे हैं।

Story first published: Sunday, July 12, 2020, 9:55 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+