Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फोर्ब्‍स इंडिया लिस्ट: लोकप्रियता में सबसे आगे हैं विराट कोहली, सलमान-सचिन भी पीछे

नई दिल्ली। इस साल विराट कोहली का बल्ला जिस तरह से चला है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। अपनी बैटिंग स्टाइल, डैशिंग लुक, बेहतरीन कप्तानी और फिटनेस की वजह से कोहली इस साल मीडिया फील्ड में भी काफी छाए रहे और इसी वजह से इस साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी चुने गए हैं।

फोर्ब्स की टॉप कमाऊ लिस्ट में सलमान टॉप पर, कोहली नंबर 3

साल 2016 के लिए फोर्ब्‍स इंडिया द्वारा जारी सूची में फेम (प्रसिद्धि) के मामले में कोहली ने सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्‍चन जैसे बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया है और यही नहीं उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ब्रांड वैल्यू में अपने से हरा दिया है।

आगे की बात तस्वीरों के जरिए...

विराट कोहली

विराट कोहली

2016 के लिए फोर्ब्‍स इंडिया द्वारा जारी सूची में विराट कोहली इस साल के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रेटी में से एक हैं। विराट कोहली के बाद सलमान खान और शाहरुख खान का नाम आता है।

सचिन से आगे कोहली

सचिन से आगे कोहली

लोकप्रियता के मामले में इस लिस्ट में नंबर चार पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, अमिताभ बच्चन पांचवें और सचिन तेंदुलकर 6ठें स्‍थान पर हैं।

धोनी से आगे कोहली

धोनी से आगे कोहली

विराट कोहली देश में सबसे ज्‍यादा कमाई (134.44 करोड़ रुपए) वाले खिलाड़ी भी हैं। जबकि इस लिस्ट में नंबर 2 पर कप्तान धोनी (122.48 करोड़) हैं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर अभी भी कई वर्तमान क्रिकेटरों से ज्‍यादा कमाते हैं। कमाई के मामले में वह कोहली और धोनी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

लोकप्रियता के मामले में कोहली, धोनी और तेंदुलकर के बाद युवराज सिंह का नंबर आता है जो 13वीं पायदान पर हैं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना भी शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+