आतंक से हार न मानें क्रिकेटर: बॉथम
लंदन, 28 नवंबर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व तेज गेंदबाज इयान बॉथम ने मुंबई पर आतंकवादी हमलों के बाद स्वदेश वापस लौटने के इंग्लैंड टीम के फैसला पर अपनी टीम को जमकर लताड़ा है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' को साक्षात्कार में बॉथम ने कहा कि जब आतंकवादियों से पूरी दुनिया लोहा ले रही है तो फिर क्रिकेटरों को इससे हार नहीं माननी चाहिए।
बॉथम के मुताबिक इंग्लैंड टीम के लिए यह बेहद ही शर्मनाक बात है। हमें इस तरह आतंक के सामने हथियार नहीं डालना चाहिए। 2005 में इंग्लैंड में जब आतंकी हमले हुए थे, तब आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज जारी रखने का निर्णय लिया था।
बॉथम का मानना है कि भारत में इंग्लिश खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं था। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को वापसी का फैसला नहीं करना चाहिए था। भारत में उन्हें कोई खतरा नहीं था। भारत ने हमेशा ही खिलाड़ियों को विशेष सुरक्षा मुहैया कराई है। ऐसे समय में जब भारत इस दौर से गुजर रहा है, तब इंग्लैंड टीम ने अच्छा संकेत नहीं दिया है।
गौरतलब है कि मुंबई में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए इंग्लिश टीम प्रबंधन ने एकदिवसीय सीरीज के बाकी बचे दो मैचों को रद्द करने का फैसला किया। यही नहीं टेस्ट सीरीज होगी या नहीं इस पर भी अभी संशय बरकरार है। हालांकि पीसीबी ने टेस्ट सीरीज पर मंजूरी दे दी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications