Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक बार फिर #Metoo के लपेटे में आए BCCI के CEO राहुल जौहरी, इस बार...

नई दिल्ली। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी पहले ही हैशटैग मीटू के लपेटे में हैं। यहां तक कि उनका सीईओ पद जैसे-तैसे जाने से बचा है। इसी बीच उनके खिलाफ एक और सेक्सुअल हैरेसमेंट यानी यौन उत्पीड़न का आरोप सामने आ गया है। अब राहुल जौहरी को इन मामलों में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए एक इंडिपेंडेंट कमेटी का सामना करना होगा। बता दें कि ये आरोप राहुल जौहरी पर उस समय का है जब वह डिस्कवरी में काम कर रहे थे। फिलहाल, कमेटी राहुल जौहरी के इस नए आरोप को भी इन्वेस्टीगेट करेगी।

पूर्व क्रिकेटर ने उठाया मुद्दा

अब राहुल जौहरी पर जो नया आरोप लगा है वह भी ट्विटर के जरिए ही सामने आया है। इस बार मुंबई टीम के पूर्व कप्तान और फर्स्ट क्लास क्रिकेटर शिशिर हट्टंगड़ी ने ट्ववीट किया है, "अगर बीसीसीआई राहुल जौहरी के मीटू विवाद से जुड़ी जानकारी चाहती है तो मुझे खुशी होगी कि मैं उन्हें बताऊं। मैं बतौर पूर्व कप्तान इस केस में हाथ डाल रहा हूं!" शिशिर हट्टंगड़ी ने आगे कहा है कि मेरी एक करीबी ने मुझसे इस बारे में सलाह मांगी थी।

शिशिर हट्टंगड़ी के मुताबिक, "उसने(पीड़ित लड़की) कहा, उसे जोहरे ने प्रताड़ित किया है। उसका इस बारे में खुलासा करने का पूरा अधिकार है। मैंने उससे बोला कि तुम सीओए(कमेटी ऑफ ए़डमिनिस्ट्रेटर्स) को लिखो। मैं उस आदमी के बारे में किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हूं। " शिशिर ने आगे कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि उसने सीओए को लिखा होगा। यदि सीओए इसको अस्वीकार करती है तो ये उसका विशेषाधिकार है। अब देखो आगे क्या होता है।"

Story first published: Saturday, October 27, 2018, 15:53 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+