श्रीलंकाई कोच बोले- स्मॉग के चलते उल्टी कर रहे थे हमारे खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में मास्क पहनकर उतरें। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में जब श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में उतरें तो सभी हैरान रह गए। खिलाड़ियों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। इसे लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों का पक्ष उनके कोच ने भी लिया। श्रीलंका के कोच निक पोथास ने कहा कि इस मैच के दौरान उन्हें और उनके खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उल्टियां कर रहे थे खिलाड़ी
श्रीलंकाई कोच निक पोथास ने कहा कि उन्हें और उनके खिलाड़ियों ने इससे पहले कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान कुछ खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्मॉग की वजह से खिलाड़ियों को काफी तकलीफ हो रही थी। कोच ने कहा तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और लाहिरू गमागे ड्रेसिंग रूम में उल्टियां कर रहे थे। धनंजय डिसल्वा भी प्रदूषण की वजह से उल्टी कर रहे थे।

ऑक्सीजन लेने में हो रही थी तकलीफ
श्रीलंकाई कोच ने कहा कि दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण की जानकारी किसी से छुपी नहीं है। प्रदूषण और स्मॉग की वजह से ड्रेसिंग रूम में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था। इसी स्थिति में उनके लिए खेलना सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाकर खेलना उनके लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि रैफरी स्थिति को अच्छे से समझ रहे हैं।

खिलाड़ियों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
कोच ने कहा कि हमारे खिलाड़ी सुरक्षित रहें और वो सामान्य रूप से खेल सके यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खेलने के दौरान जो स्थिति सामने आई है उस स्थिति का हम पहली बार सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कभी खेल रोकना नहीं चाहते थे, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications