For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने 50 से अधिक बार जीता मैन ऑफ द मैच का खिताब

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल को टीम का खेल कहा जाता है और सभी खिलाड़ियों का योगदान मैच में जीत के लिए काफी अहम होता है। लेकिन कई बार एक खिलाड़ी अकेले अपने दम पर ही मैच के पूरे रुख को पलट देता है और मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाता है। मैच में खिलाड़ी के इस जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से उसे मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जाता है। आज हम बात करेंगे ऐसे ही खिलाड़ियों की जिन्होंने अपने करियर में सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है।

4- जैक कैलिस

4- जैक कैलिस

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ना सिर्फ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते थे। वह जितने अच्छे बल्लेबाज थे उतने ही अच्छे गेंदबाज भी थे। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बार कैलिस ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है 19 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में जैक कैलिस ने कुल 57 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है। कैलिस ने कुल 519 मैच खेले हैं इस दौरान 62 शतक की मदद से 25 हजार से अधिक रन बनाए हैं और 577 विकेट हासिल किए हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली

सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी विराट कोहली हैं जो अभी भी सक्रिय है और संभव है कि काफी सालों तक अभी खेले भी लिहाजा वह निसंदेह इस लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच सकते हैं। फिलहाल वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। विराट कोहली ने अबतक अपने 13 साल के करियर में 435 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमे 70 शतक की मदद से 22 हजार से अधिक रन बनाए हैं। अभी तक कोहली कुल 57 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं।

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अंपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 586 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने कुल 42 शतक लगाए हैं और 21 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा जयसूर्या ने 440 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी अपने नाम किए हैं। 22 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सनथ जयसूर्या ने 58 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड क्रिकेट के मैदान पर हो जो उन्होंने ना तोड़ा हो। सचिन तेंदुलकर ने 8 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन बावजदू इसके सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने का खिताब सचिन तेंदुलकर के नाम है। 664 मैचों में सचिन ने 100 शतक लगाए और 34 हजार से अधिक रन बनाए। इस दौरान 76 बार सचिन तेंदुलकर ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 6:49 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+