Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चायकाल तक अफ्रीका को 24 रन की बढ़त (लीड-1)

अहमदाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पिच खराब होने से सभी आशंकाओं को निराधार साबित करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सधी हुई शुरुआत की।

अहमदाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पिच खराब होने से सभी आशंकाओं को निराधार साबित करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सधी हुई शुरुआत की।

चायकाल तक अफ्रीकी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे और उसने पहली पारी के आधार पर भारत पर 24 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ग्रीम स्मिथ और नील मेकेंजी ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े।

ग्रीम स्मिथ 34 जबकि नील मेकेंजी 42 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुई पिच पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की और 10 ओवरों में ही 50 रन ठोक डाले।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। अफ्रीकी गेंदबाजों ने सुबह की नमी, गति और उछाल के सम्मिश्रण से भारतीय बल्लेबाजों को बेहाल कर दिया।

भारतीय टीम लंच तक भी नहीं टिक पायी और 20 ओवर में महज 76 रन बनाकर आउट हो गई। चोटिल सचिन तेंदुलकर की जगह टीम में आए इरफान पठान 21 रन बनाकर टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+