Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने युवराज समेत दो विकेट गंवाए

श्रीलंका और भारत के बीच चौथा वनडे मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने दो विकेट गंवा दिए हैं. युवराज खाता भी नहीं खोल पाए.

भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी कर रहा है. उसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है. गंभीर और युवराज आउट हो चुके हैं. गंभीर ने केवल 17 रन बनाए तो युवराज अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

ये मैच वैसे तो मंगलवार को होना था लेकिन बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था.

मंगलवार को मैच शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो गई थी जिससे प्रेमदास स्टेडियम में पानी भर गया और खेल नहीं हो पाया.

भारत इस वनडे सिरीज़ में श्रीलंका से 2-1 से आगे है और वह इस मैच को जीतकर सिरीज़ पर कब्ज़ा करने की कोशिश करेगा.

दूसरी ओर श्रीलंका भी सिरीज़ में वापसी की पूरी कोशिश करेगा.

भारत अब तक श्रीलंका में उसके ख़िलाफ़ एक बार भी वनडे सिरीज़ नहीं जीत सका है.

श्रीलंका को सिरीज़ में वापसी के लिए मुरली और मेंडिस को एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.

साथ ही उसके बल्लेबाजों को भी बेहतर खेल दिखाना होगा. हालांकि दिन-रात के इस मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं जा रही है.

इधर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुसीबत बनते जा रहे श्रीलंका के गेंदबाज़ अजंता मेंडिस से निपटने के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों को मंत्र दिया है.

धोनी का कहना है कि अगर मेंडिस पर दबाव बनाना है तो उन्हें ख़राब गेंदों पर बख़्शा न जाए, उनकी पिटाई की जाए.

भारतीय कप्तान का कहना है कि अगर मेंडिस की गेंदों से बचने की कोशिश की जाएगी तो वे हावी हो जाएँगे.

पाकिस्तान में हुए एशिया कप के बाद से ही भारतीय टीम अजंता मेंडिस से परेशान है. मेंडिस ने भारतीय शीर्ष बल्लेबाज़ों की नाक में दम कर रखा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+