कब, कैसे और कहां देखें IPL 2019 Auction का लाइव स्ट्रीमिंग, पूरी जानकारी
नई दिल्ली। आईपीएल 2019 के लिए टीमों की तौयारियां जोरों पर है।18 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में 1003 खिलाड़ियों के भाग्य पर फैसला होना है। अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए हर टीम फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर तगड़ा दांव लगाएगी। 1003 खिलाड़ियों में से 232 खिलाड़ी विदेशी हैं। वहीं, 800 अनकैप्ड खिलाड़ी है जिनमें से 746 भारतीय हैं। खिलाड़ियों की बोली का सीधा प्रसारण कब कहां और कितने बजे से देखा जा सकता है हम आपको बता रहे हैं...
कहां होगी आईपीएल की नीलामी:
आईपीएल 2019 का नीलामी मंगलवार, 18 दिसंबर को जयपुर में होगी।
कितने बजे से शुरू होगी नीलामी
भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 को से नीलामी शुरू होगी।
कहां देख सकते हैं आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी:
आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल्स पर देख सकते हैं।इसके अलावा यह हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
