आईपीएल : राजस्थान ने डेक्कन चार्जर्स को 8 विकेट से हराया (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवरों में 151 रन बना लिए।
राजस्थान की ओर से यूसुफ पठान ने शानदार नाबाद 73 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में दो चौके और आठ छक्के लगाए। माइकल लंब 45 रनों का योगदान दिया।
राजस्थान का पहला विकेट नमन ओझा के रूप में गिरा। ओझा ने 17 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 14 रन बनाए। माइकल लंब 32 गेंदों में सात चौके की मदद से 45 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। डेक्कन की ओर से रोहित शर्मा ने 45, हर्शल गिब्स ने 25 और एंड्रयू सायमंड्स ने 22 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए।
डेक्कन का पहला विकेट पहले ही ओवर में एडम गिलक्रिस्ट के रूप में गिरा। वह एक रन के निजी योग पर नरवाल की गेंद पर पठान को कैच दे बैठे। इसके बाद पांचवें ओवर में वीवीएस लक्ष्मण भी 10 रन के निजी योग पर टेट की गेंद पर पठान के हाथों लपके गए।
हर्शल गिब्स ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। शेन वार्न की गेंद पर विकेटकीपर ओझा ने उन्हें स्टंप किया।
एंड्रयू सायमंड्स ने 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए। वह नौवें ओवर में रन आउट हो गए। टी. सुमन नौ, वेणुगोपाल राव दो, चामिंडा वास 8 और आर. शर्मा ने 10 रन बनाए।
राजस्थान की ओर से शॉन टेट ने तीन, नरवाल ने दो और शेन वार्न ने एक विकेट हासिल किए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में डेक्कन चार्जर्स टीम का यह पांचवां और 2008 में खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का छठा मुकाबला था।
मौजूदा चैम्पियन डेक्कन की टीम को इस मुकाबले से पहले एक मैच में हार और तीन मैचों में जीत मिली थी।
राजस्थान की टीम इस संस्करण में संघर्ष करती ही नजर आई है। इस मुकाबले से पहले उसे दो मैचों में जीत मिली जबकि तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। शुरुआती तीन मैचों में हारने के बाद उसने लगातार दो मैचों में जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications