वर्ल्ड टूर फाइनल्स : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर जीता खिताब

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 हराकर पहली बार इस टूर्नमेंट के खिताब पर अपना कब्जा जमाया।रविवार को खेले गए महिला एकल फाइनल में उन्होंने कांटे की टक्कर में ओकुहारा को हरा दिया।
सिंधु ने पिछले साल का बदला लेते हुए इस साल अपना जीत दर्ज की। पिछली बार के फाइनल में ओकुहारा ने सिंधु को हराया था। इसके साथ ही सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। यह उनका 14वां करियर खिताब और सीजन का पहला खिताब है।
इससे पहले पीवी सिंधु ने शुक्रवार को बेइवेन झांग को सीधे गेम में 21-9 और 21-15 से हराते हुए विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था 35 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय स्टार शटलर ने अमेरिका की खिलाड़ी के खिलाफ आसानी से जीत हासिल की। वहीं, इस टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी ताई जू यिंग हराकर सिंधु ने अपना सफर आगे बढ़ाया था। इस मुकाबले में उन्होंने लंबे समय से अपनी होती रही हार का सिलसिला भी तोड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
