जब ऋषभ पंत से टिम पेन की पत्नी ने पूछा, क्या आज बेबी सिटिंग के लिए खाली हैं
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज का अंत हो गया है लेकिन बेबी सिंटिंग वाली बात फिलहाल खत्म नहीं हुई है। ऋषभ पंत को बेबी सिंटिग की बात कहकर स्लेज किया गया था लेकिन अब यह एक दिलचस्प मजाक हो गया है। दरअसल टिम पेन की पत्नी बॉनी पने ने एक बार फिर से ऋषभ पंत को बेबी सिंटिंग के लिए याद किया है।

बॉनी पेन ने दिया पंत को ऑफर :
बॉनी पेन ने ऋषभ पंत को लेकर एक बार फिर मजाक किया है। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, बॉनी ने लिखा है कि बच्चे को लेकर अनपैक करने में मुश्किल हो रही है। इंस्टग्राम पर अपनी स्टोरी लगाकर ऋषभ पंत को टैग किया है और लिखा है कि काश ऋषभ पंत खाली होते तो वह मेरी मदद कर पाते।

तस्वीर शेयर कर चुकी हैं बॉबी पेन:
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ लंच के दौरान ऋषभ पंत और टिम पेन की पत्नी बॉनी पेन की एक तस्वीर वायरल हुई थी इस दौरान पंत ने टिम के बच्चे गोद में उठाए हुए थे। बॉनी ने स्टोरी पर हंसती हुई इमोजी के साथ कैप्शन लिखा है कि 'बेस्ट बेबीसिटर। इस फोटो को आईसीसी ने भी शेयर किय है। और लिखा है कि ऋषभ पंत ने टिम पेन का चैलेंज स्वीकार कर लिया। पंत और पेन के बीच हुई स्लेजिंग आपको याद ही होगी।
|
स्लेजिंग का विवाद:
दरअसल, तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और भारतीय टीम 44 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने युवा पंत को आउट कर भारतीय खेमे पर दवाब बनाना चाहा और ऋषभ पंत को धोनी की याद दिलाते हुए स्लेज किया।टिम पेन- एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) का ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना। इस बयान के बाद बेबी सिटिंग के खूब जोक्स बने और ऋषभ पंत और साथी टीम ने भी खूब मजे किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
