Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Australian Open 2019: बस एक जीत ! सेरेना विलियम्स को बना देगी दुनिया की सबसे बड़ी खिलाड़ी

नई दिल्ली। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टेनिस कोर्ट पर इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। सेरेना विलियम्स के पास मौका होगा कि वह अगले सप्ताह से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मारग्रेट कोर्ट के 24 एकल ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

मारग्रेट कोर्ट ने अपने 24 ग्रैंडस्लैम में से 13 खिताब 1968 से पहले जीते थे। अब 76 साल की कोर्ट ने 1960 से 1973 तक 24सिंगल्स खिताब जीते जिसमें 11 ऑस्ट्रेलियाई ओपन, पांच फ्रेंच ओपन, तीन विंबलडन और पांच यूएस ओपन शामिल हैं।सेरेना ने 1998 से लेकर अब तक 23 सिंगल्स खिताब जीते हैं जिनमें सात ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन फ्रेंच ओपन, सात विंबलडन और छह यूएस ओपन शामिल हैं।

कोर्ट के 24 खिताब पर सेरेना की निगाह 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन से लगी है। तब आठ सप्ताह की गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने खिताब जीता था। कोर्ट इससे परेशान नहीं हैं कि सेरेना उनका रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती हैं या उसे तोड़ सकती हैं। उन्हें संतोष हैं कि उन्होंने सिगल्स खिताब के अलावा 40 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब भी जीते हैं।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 20:01 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+