एशिया कप के फ़ाइनल में हार के सिलसिले को पलटते हुए भारत ने श्रीलंका को 81 रनों से हराकर आख़िरकर एशिया कप पर कब्ज़ा कर लिया है.
भारत ने जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन श्रीलंका की पूरी टीम 44.4 ओवरों में 187 के स्कोर पर आउट हो गई.
भारत के लिए गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. आशीष नेहरा ने चार विकेट चटके.
वहीं बल्लेबाज़ी में दिनेश कार्तिक ने 66 रनों का अहम योगदान दिया. उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.