Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जन्मदिन विशेष: चक दे गर्ल सागरिका को कुछ यूं जहीर खान दे बैठे थे दिल, जानिए उनकी दिलचस्प Love Story

नई दिल्ली। भारत सफलतम तेज गेंदबाजों का नाम जब भी लिया जाता है तो जहीर खान का नाम बड़ी शान से लिया जाता है। मैदान पर गेंद की धार से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखरने वाले इस महान भारतीय खिलाड़ी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घगटे की लव स्टोरी के बारे में।

मराठी मुस्लिम परिवार से हैं जहीर खान :

मराठी मुस्लिम परिवार से हैं जहीर खान :

भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान का जन्म 7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र में श्रीरामपुर के एक मराठी मुस्लिम परिवार जाकिया और बख्तियार खान के यहाँ हुआ था।क्रिकेट के प्रति जुनून और उनके कौशल ने उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाई।आगे चलकर उन्होंने कई कीर्तिमान हासिल किए।

ऐसे हुई थी जहीर और सागरिका की मुलाकात:

ऐसे हुई थी जहीर और सागरिका की मुलाकात:

इश्क में अक्सर दोस्त ही इश्क को मुकाम तक पहुंचाते हैं। जहीर और सागरिका के साथ भी ऐसा ही हुआ। सागरिका और जहीर खान अंगद बेदी और बाकी कॉमन दोस्तों के जरिए एक दूसरे से मिले थे। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी। जानकारों की मानें तो पहली मुलाकात में ही जहीर खान और सागरिका एक-दूसरे के दीवाने हो गए। दोनों के बीच इस कदर इश्क परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया।

जहीर खान और ईशा शरवानी का रिलेशनिप:

जहीर खान और ईशा शरवानी का रिलेशनिप:

जहीर खान और ईशा शरवानी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था। 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी भी खबरें आईं कि जहीर खान और ईशा शादी कर लेंगे, लेकिन फिर दोनों के ब्रेक-अप ने फैंस को चौंका दिया।

इश्क के बाद बंधें शादी के बंधन में:

इश्क के बाद बंधें शादी के बंधन में:

सागरिका और जहीर ने कोर्ट मैरीज की है। उन्होंने इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार को ही शामिल किया था। दोनों ने नंवबर 2017 में शादी कर ली।

Story first published: Sunday, October 7, 2018, 18:11 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+