Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नंबर 4 पर रन बनाने के बावजूद अंबाती रायुडू की टीम में जगह पक्की नहीं, गांगुली ने बताया कारण

नई दिल्ली। क्रिकेट का महाकुंभ 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो जाएगा। ऐसे में भारत के पास कुछ ही समय और मैच बचा है। टीम के लिए इस समय हर मैच विश्व कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। भारत की टीम को देखा जाए तो उसके पास दुनिया का बेस्ट टॉप आर्डर है। लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचला मध्यक्रम अभी तक अनसुलझा ही रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हुए पहले वन डे मैच में भी यही देखने को मिला था कि भारत के टॉप आर्डर के ध्वस्त होते के साथ ही पूरी टीम असहाय हो जाती है। हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी के अचानक टीम से बाहर हो जाने के बाद यह समस्या खासतौर पर उभरकर सामने आने लगी है।

वैसे तो नंबर चार पर अंबाती रायडू जैसा बल्लेबाज है जिस पर भरोसा किया जा सकता है और रायडू ने अभी तक अपने खेल से भरोसा भी दिलाया है कि वह इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगूली का मानना है कि रायडू को अभी भी भारत की नंबर चार पर बल्लेबाजी की समस्या को सुलझाना बाकी है। गांगुली का कहना है कि अगर रायडू ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इस पॉजीशन पर अपनी जगह को पक्की कर सकते हैं।

गांगुली ने अंबाती रायडू के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं शिखर धवन को लेकर चिंतित नहीं हूं क्योंकि वे टी20 मैचों में अच्छी फार्म में थे लेकिन मैं अंबाती रायडू को लेकर जरूर सोच रहा हूं। उन्होंने अभी तक उपमहाद्वीप में अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि वह उपमहाद्वीप से बाहर की परिस्थितियों में रन बनातें हैं या नहीं। क्योंकि विश्व कप भी इंग्लैंड में है। वे नंबर चार से नीचे कहीं बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का यह दौरा उनके लिए काफी अहम होने जा रहा है। यहीं से पता चल जाएगा कि वे भारत के नंबर 4 बल्लेबाज होंगे या नहीं।'

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 11:57 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+