Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपने 'बर्ताव' को लेकर आलोचनाओं से घिरे कोहली को मिला बड़ी ऑस्ट्रेलियन हस्ती का साथ

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपने बर्ताव को लेकर कुछ क्रिकेट दिग्गजों की आलोचनाएं झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर का साथ मिला है। बोर्डर ने कहा है शायद कोहली का रवैया कई बार कुछ 'ज्यादा' वाला हो जाता हो, लेकिन सच तो यही है क्रिकेट को इस तरह से पैशन की जरूरत है।

पर्थ टेस्ट के बाद टिम पेन से भिड़ने को लेकर कोहली माइक हसी, माइकल जॉनसन, यहां तक भी संजय मांजरेकर की आलोचनाओं के दायरे में भी आ चुके हैं। आलोचको के मुताबिक कोहली को पहली पारी में शतक पूरा करने के बाद दर्शकों का अभिवादन लेना चाहिए था। वहीं टिम पेन से बेवजह उलझने से भी बचना चाहिए था। इस मैच में कंगारू विकेटों के गिरने के बाद कोहली के जश्न मनाने का जोशीली अंदाज भी कई लोगों को पसंद नहीं है। नसीरुद्दीन शाह ने भी उनको दुनिया में खराब बर्ताव करने वाला खिलाड़ी बताया था।

बार्डर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'वैसे तो मैनें भी किसी कप्तान को इस तरह से विपक्षी विकेट गिरने का जश्न मनाते नहीं देखा। लेकिन देखा जाए तो एक हिसाब से ये खेल के लिए अच्छा है। आप देख सकते हैं कि कोहली के अंदर कितना जबरदस्त पैशन है। खेल को यही चाहिए। इस तरह के जुनूनी जोशीले खिलाड़ियों को देखना अच्छा है।' बार्डर ने यह भी कहा कि विदेशों में जीत हासिल करना एक कप्तान के लिए महत्वपूर्ण होता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अगला मैच बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर को खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, December 20, 2018, 13:51 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+