Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आलोचनाओं से घिरे विराट कोहली को मिला इस पाकिस्तानी दिग्गज का साथ

नई दिल्ली। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली और टिम पेन का तूल पकड़ते हुए सोशल मीडिया से होकर क्रिकेट दिग्गजों के गलियारों तक भी पहुंचा। तब सबने विराट कोहली को लेकर अपना नजरिया सामने रखा। किसी ने मामले को ज्यादा बढ़ावा ना देने के लिए कहा तो किसी ने कोहली को सही बर्ताव सीखने का पाठ पढ़ाया भारतीय क्रिकेट को करीब से जानने और देखने वाले पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस मामले पर अपनी राय दी है।

अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कोहली आज के समय के महान खिलाड़ी हैं। आक्रामकता आधुनिक खेल का एक हिस्सा बन चुका है, खासकर जब तक है सीमा के दायरे में हो। उन्होंने आलोचकों से कोहली के लिए थोड़ा ढिलाई बरतने की भी अपील की। बता दें कि कोहली को हाल में मंजे हुए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सबसे खराब बर्ताव करने वाला खिलाड़ी बताया था।

कोहली के मुखर आलोचकों में माइकल हसी, मिशेल जॉनसन जैसे कंगारू क्रिकेटर भी शामिल हैं। कोहली की टिम पेन के साथ उलझने को लेकर और पहली पारी में आउट होकर नाराजगी दिखाने को लेकर आलोचना हुई थी। जॉनसन ने तो यह तक कहा था कि कोहली को इतना ही उलझना चाहिए कि वह कम से कम मैच के बाद विपक्षी से आंख तो मिला सके। इसके अलावा शतक बनाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार ना करने को लेकर भी कोहली को अक्खड़ माना गया था। बता दें कि भारत पर्थ टेस्ट हारकर सीरीज को अब तक 1-1 से बराबरी की कगार पर पहुंच गया है। अब अगला मैच 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर होगा। यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा।

Story first published: Friday, December 21, 2018, 11:11 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+