Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूज़ीलैंड की बढ़िया शुरुआत

मैकेन्टोश ने लगाया बेहतरीन शतक

हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट में भारत के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड ने अच्छी शुरुआत की है. पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर न्यूज़ीलैंड ने मैकेन्टोश के बेहतरीन शतक की बदौलत चार विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं.

जेसी राइडर 22 और हॉपकिंस बिना रन बनाए क्रीज़ पर हैं.

भारत की ओर से ज़हीर ख़ान सबसे क़ामयाब गेंदबाज़ साबित हुए. उन्होंने 41 रन देकर दो विकेट लिए. श्रीशांत और प्रज्ञान ओझा को एक-एक विकेट मिला.

ज़हीर ख़ान ने अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट लिए

22 साल बाद हैदराबाद में हो रहे पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ़ चार रन के स्कोर पर ही श्रीसंत ने मैक्कलम को आउट कर दिया. लेकिन उसके बाद मैकेन्टोश और गप्टिल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़े.

गप्टिल को 85 के निजी स्कोर पर प्रज्ञान ओझा ने आउट किया. उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए रॉस टेलर भी 22 रन बनाकर ज़हीर ख़ान का शिकार बने. लेकिन मैकेन्टोश जमे रहे और अपना शतक पूरा किया. शतक पूरा करने के बाद वो ज़्यादा देर नहीं टिके और 102 रन बनाकर ज़हीर ख़ान की गेंद पर बोल्ड हो गए.

अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा. उस मैच में हरभजन सिंह के शानदार शतक और वीवीएस लक्ष्मण के 91 रनों की बदौलत भारत हार टालने में कामयाब रहा.

भारतीय टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.

न्यूज़ीलैंड टीम: डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैक्कलम, टिम मैकेन्टोश, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, क्रिस मार्टिन, साउदी, अर्नेल

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+