क्लार्क ने अपना शतक बिंगल को समर्पित किया
उल्लेखनीय है कि क्लार्क और बिंगल के बीच अलगाव की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही हैं। परंतु क्लार्क के ताजा बयान से यह साबित होता है कि फिलहाल दोनों साथ हैं। बिंगल से जुड़े एक कथित 'सेक्स वीडियो' के सामने आने के बाद दोनों के संबंधों में दरार की खबरें आईं थीं।
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के अनुसार क्लार्क ने कहा, "परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और लारा का सहयोग मेरा साथ रहा है। बिना लारा के सहयोग के मेरे लिए इस कठिन समय से निकल पाना नामुमकिन था। ऐसे समय में शतक लगाना बहुत खास है। मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा, लारा और मेरे परिवार का इस समय साथ दिया।"
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों के दौरान लारा ने काफी आलोचना का सामना किया। परंतु वह बहादुरी से सारी बातों के सामने डिगी रही। यह शतक लारा और मेरे साथियों के लिए मेरा सम्मान है।"
उल्लेखनीय है कि कीवी टीम के खिलाफ क्लार्क ने 168 रनों की पारी खेली। उनके इस शानदार शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 459 रनों के स्कोर पर घोषित करने में सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications