बिग बैश लीग : ओवर की 'सातवीं गेंद' पर आउट हुआ यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल का सबसे आसान और सबसे स्पष्ट नियम यह है कि एक ओवर में 6 गेंदों का होता है। लेकिन अगर कोई बल्लेबाज ओवर की 7वीं गेंद पर आउट हो जाए तो उसको आप क्या कहेंगे, चौंक गए ना? जी हां यह चौंकाना वाला मामला क्रिकेट के मैदान पर असलियत में तब घटित हुआ जब ऑस्ट्रेलिया की सबसे लोकप्रिय लीग बिग बैश में एक मैच खेला जा रहा था। यह मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर के बीच खेला जा रहा था।
इसमें पर्थ टीम के ओपनिंग बल्लेबाज माइकल क्लिंगर को ओवर की 7वीं गेंद पर आउट करार दिया गया। चौंकाने वाला यह घटना स्कॉर्चर्स की पारी के दूसरे ओवर में हुई। दरअसल अंपायर ने ओवर की गेंद की गिनती गिनने में गलती करते हुए गेंदबाज बेन ड्वेरशुइस को ओवर में सातवीं गेंद फेंकने को दे दी। वैसे तो छोटे फॉर्मेट के क्रिकेट में सामान्यत: एक अतिरिक्त गेंद मिलने पर बल्लेबाज को खुशी होती है लेकिन यही गेंद क्लिंगर के पेवेलियन लौटने का कारण बन गई। ओवर की इस सातवीं गेंद पर क्लिंगर ने कट करने की कोशिश की और स्टीव ओकीफी ने कैच लपक लिया।
शायद बल्लेबाज इस गेंद पर आउट ना होता तो मामला इतना सुर्खियों में भी ना आता। लेकिन इस फालतू गेंद पर बल्लेबाज के आउट होते ही मामला सुर्खियों में छा गया। गनीमत यह रही की मैच में जीत पर्थ की टीम की हुई वर्ना इस गेंद की चर्चा और भी लंबे समय तक हो सकती थी। मैच में पर्थ स्कॉचर्स ने सात विकेट से जीत हासिल की, टीम की इस जीत में बॉल टैम्परिंग मामले में नौ माह का प्रतिबंध झेलकर वापसी करने वाले कैमरन बैनक्रॉफ्ट का खास योगदान रहा। बैनक्रॉफ्ट ने मैच में नाबाद 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। बैनक्रॉफ्ट के अलावा इस मैच में स्कॉचर्स के लिए एश्टन टर्नन ने भी 60 रन की बेहतरीन पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
