धोनी को बड़ा खिलाड़ी बताकर स्मिथ ने दिया गांगुली को करारा जवाब
राजकोट। इस वक्त भारत के सफलतम कप्तानों में से एक रहे स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के सितारे कुछ सही नहीं चल रहे हैं, वो लगातार आलोचनाओं और सवालों के घेरे में हैं, ऐसे मेंं जब भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी सौरव गांगुली ने उनके खेल पर टिप्पणी की तो वो हर किसी के निशाने पर आ गए हैं।
लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के इस खेल में अलग-थलग पड़े धोनी को अब अपनी पुणे टीम के कैप्टन स्टीव स्मिथ का साथ मिला है, जिन्होंने धोनी के लिए एक बड़ी बात कहकर हर किसी का मुंह बंद करने की कोशिश की है।

धोनी टी20 के बहुत बड़े खिलाड़ी
स्मिथ ने कहा कि धोनी टी20 के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और अगर एक-दो मैच में वो नहीं चले तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। आपको बता दें कि धोनी पिछले तीन मैचों से रन नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में केवल 12 (नॉट आउट), 5 और 11 रन ही बनाए हैं।

पुणे की टीम पिछले दो मुकाबले हार चुकी है
मालूम हो कि पुणे की टीम पिछले दो मुकाबले हार चुकी है। पुणे को एकमात्र मैच में स्मिथ की तूफानी पारी से जीत मिली थी। एक मैच में वह तबीयत खराब होने की वजह से नहीं खेल सके थे। जिसके बाद धोनी के खेल पर पुणे टीम के मालिक के भाई ने ही सवालिया निशान लगाए थे।

साक्षी रावत ने दिया जवाब
जिसे हवा तब मिली जब मिसेज धोनी यानी कि साक्षी रावत ने चेन्नई सुपरकिंग्स का हेलमेट पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की लेकिन विवाद तब गहराया जब सौरव ने ये कहा कि उन्हें नहीं लगता कि धोनी अब भी टी20 के अच्छे और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

आईपीएल 2017: चोट लगे धोनी को तो दर्द साक्षी को होता है...गजब है ये प्रेम-कहानी
मिजाज से बेहद शांत धोनी की पत्नी साक्षी के पास हर उस व्यक्ति के लिए मुंहतोड़ जवाब होता है जो उनके पति को कुछ कहता है।

इंतजार खत्म: फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर लॉन्च, जो दिल छू लेगा
बायोग्राफी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स'का ट्रेलर रिलीज हो गया है, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में पहुंचेेेेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications