Pro Kabaddi 2018: पिंक पैंथर्स की झोली से अंतिम समय में यू मुंबा ने छीन ली जीत
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2018 के छठे सीजन में बुधवार को यू मुंबा ने आखिरी पांच मिनट में दमदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स को मात दे दी। मुंबा ने पैंथर्स को 39-32 के अंतर से हराया। जोन A में जयपुर को सीजन के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, यू मुंबा ने अपने पहले मैच में पुनेरी पल्टन से 32-32 से टाई खेला था। सिद्धार्थ देसाई ने यू मुंबा के लिए 13 रेड प्वाइंट जुटाए और उनके स्टार खिलाड़ी रहे। उन्हें रोहित बालियान का पूरा साथ मिला, जिन्होंने सात रेड प्वाइंट बनाए। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए यह पहला मुकाबला था जो निराशाजनक रहा् अनूप कुमार ने उसके लिए चार, जबकि दीपक हुड्डा ने महज दो अंक जुटाए।
इस मुकाबले में मुंबाकी टीम हाफ टाइम तक 13-15 से पीछे थी, लेकिन दूसरे हाफ में उसने शानदार खेल दिखाते हुए जयपुर को पराजित कर दिया। मुंबाके लिए देसाई के अलावा फजल अत्राचली ने 3 और सुरेंद्र सिंह ने 2 अंक जुटाए। मुंबाने रेड से 22, टैकल से 10, ऑलआउट से 4 और 3 अतिरिक्त अंक भी अपने खाते में जोड़े। 10वें मिनट में पैंथर्स ने उनको ऑल आउट कर दिया और इस समय पैंथर्स ने चार अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन पहला हाफ खत्म होने तक मुंबा इस अंतर को कम करने में कामयाब रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
