For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका की भारत को धमकी! कहा- शर्त मानो तभी खेलेंगे IPL

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने भारत को लेटर लिखकर कहा है कि यदि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा नहीं करती है तो उनके खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

भले ही दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छी दस्ती हो लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपस में नहीं बन रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के सीईओ हारुन लोर्गट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीईओ राहुल जोहरी को एक लेटर भेजा है जिसमें उन्होंने बीसीसीआई से इसी साल के अंत में भारतीय टीम के प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पुष्टि मांगी है।

IPL छोड़ अपने देश जा चुके हैं अफ्रीकी खिलाड़ी
इस कार्यक्रम के मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका को इस वर्ष के अंत में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलना है। हालांकि भारत ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। शायद इसी बात से नाराज अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी खिलाड़ियों को आईपीएल बीच में छोड़ अपने देश बुला लिया है। डेविड मिलर और हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के ये दोनों खिलाड़ी पंजाब टीम में शामिल थे। लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही उन्हें देश लौटना पड़ा। मिलर और अमला के अलावा पुणे टीम में शामिल इमरान ताहिर और फाफ डु प्लेसिस, दिल्ली टीम के क्रिस मॉरिस और कागिसो रबाडा और आरसीबी टीम में शामिल एबी डिविलियर्स को भी वापस जाना पड़ा है।

'प्रस्ताव माने बीसीसीआई तभी आईपीएल खेलेंगे हमारे खिलाड़ी'
खबरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज की तैयारी के लिए वापस बुला लिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला कुछ और ही जान पड़ता है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 24 मई को शुरू हो रही है जबकि आईपीएल 21 मई को खत्म हो रहा है। दरअसल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हारुन का कहना है कि अगर बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे के इस प्रस्ताव को मानेगी तो ही वो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की इजाजत देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी का कहना है कि सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में आईसीसी की हुई बैठक में साउथ अफ्रीका ने बीसीसीआई के राजस्व मॉडल के खिलाफ अपना वोट दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+