IPL 2019 : आखिर किस टीम में हैं सबसे ज्यादा विस्फोटक खिलाड़ी, KKR के कोच ने किया खुलासा
नई दिल्ली। आईपील सीजन 12 में काैन सी टीम में सबसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज हैं, इसका खुलासा कोलकाता नाईट राइडर्स के सहायक कोच साइमन कैटिच ने किया है। साइमन की नजरों में अगर इस बार किसी टीम में ज्यादा विस्फोटक खिलाड़ी हैं तो वो टीम कोई और नहीं बल्कि कोलकाता ही है। साइमन ने यह बात शनिवार को विंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट के टीम में जुड़ने के बाज कही।
ब्रेथवेट को पांच करोड़ की कीमत के लाथ कोलकाता ने खरीदा है। साइमन ने ब्रेथवेट की तारीफ करते हुए कहा कि यह थवेट उन खिलाड़ियों में से है जिनमें विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट होने की संभावना है। इसलिए बल्लेबाजी के लिहाज से टूर्नामेंट में हम सबसे मजबूत है। हमारी टीम में सुनीलय नारायण, क्रिस लिन जैसे खतरनाकर खिलाड़ी हैं जो पॉवरप्ले में अच्छा खेलते हैं। इनके बाद फिर हमारे पास रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल भी हैं।
कोलकाता टीम में जोए डेनली, हैरी गुर्नी, श्रीकांत मुंडे, निखिल नायक, यरा पृथ्वीराज, केसी करियप्पा और संदीप वॉरियर भी शामिल हैं। डेनली ने कहा कि मैं करीब 10 साल से इंग्लैंड की टीम से बाहर था। शुक्र है कि मैं आईपीएल में यहां हूं और सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए खेल रहा हूं। मैं कोलकाता को फिर से ट्रॉफी जिताने में मदद करने के लिए तैयार हूं। बता दें कि कोलकाता को लीग में अपना पहला मैच पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रविवार को ईडन गार्डन्स में होना है। यह टीम दो बार खिताब पर कब्जा भी कर चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
