घोड़े 'शक्तिमान' की मौत पर भावुक हुए कोहली, किया इमोशनल Tweet
देहरादून| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंसानी क्रूरता का शिकार हुए शक्तिमान घोड़े की मौत से हर कई दुखी है। घायल होने के बाद 37 दिनों तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ता ये जीव आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। आम से लेकर खास तक हर कोई शक्तिमान की मौत पर दुखी है।
Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?
टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट के जरिये अपनी संवेदना मासूम जीव के प्रति व्यक्त की है। कोहली ने ट्विटर पर लिखा है कि हम तुम्हारे लिए कुछ न कर सके।..दुखद। आपको बता दें कि जिस दिन शक्तिमान घायल हुआ था उस दिन भी कोहली ने उसके लिए ट्वीट किया था।
Rest In Peace, you innocent soul #Shaktiman. We, humans, failed you.
— Virat Kohli (@imVkohli) 21 April 2016
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल हुए घोड़े शक्तिमान की बुधवार को मौत हो गई। मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान को लाठी मारने और उसकी टांग तोड़ने का आरोप लगा था। उन पर और उनके सहयोगियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शक्तिमान का ऑप्रेशन किया गया था लेकिन फिर भी वो ठीक नहीं हो पाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
