For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

..तो इस खास वजह से तमिल सीख रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। वहीं भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बात करें तो वनडे सीरीज में हार के बाद वो इंग्लैंड से वापस लौटकर अपने ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अगले आईपीएल सीजन में अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे सकते हैं। दरअसल वो इन दिनों अपने ब्रेक का फायदा उठाते हुए धोनी तमिल सीख रहे हैं। अपनी इस तैयारी की छोटी सी झलक उन्होंने शनिवार को तमिलनाडू प्रीमियर लीग में दिखाई। धोनी तिरुनेलवेली पहुंचे जहां इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग चल रही है। धोनी मदुरै पैंथर्स और कोवई किंग्स के मुकाबले के दौरान स्टेडियम पहुंचे उनके अचानक स्टेडियम पहुंचने से सभी फैंस हैरान रह गए।

इस दौरान धोनी ने टॉस के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए फैंस से वादा किया कि वो जल्द ही तमिल सीखेंगे। टॉस के दौरान बात करते हुए उन्होंने शुरुआत में तमिल में बात की.।इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं जब भी आईपीएल में खेलता हूं, उतनी ही बार तमिल सीखता हूं। मैंने एक बार फिर से तमिल सीखना शुरू कर दिया है.मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले आईपीएल के सीजन में थोड़ी बहुत तमिल सीख लूंगा। गौरतलब हो कि सीएसके के कप्तान का चेन्नई से काफी गहरा लगाव है औऱ फैंस भी अपने कप्तान से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि पिछले आईपीएल में धोनी की टीम ने ही आईपीएल का खिताब जीता इस वजह से की वो अपने फैंस से आसानी से कनेक्ट हो सकें धोनी आजकल तमिल सीखने में व्यस्त हैं।

Story first published: Monday, August 6, 2018, 10:14 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+