Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK के फैन ने पूरे घर को टीम के रंग में रंगा, महेंद्र सिंह धोनी ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चेन्नई की टीम पहली है। लेकिन बावजूद इसके चेन्नई सुपर किंग्स टीम के फैंस की अपनी टीम के लिए दीवानगी कम नहीं हुई है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस अलग-अलग तरह से सम्मान देते हैं। एक ऐसे ही फैन ने अपने घर को ही चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में रंग दिया है। तमिलनाडु के कुड्डलोर में रहने वाले गोपीकृष्णन ने अपने घर को सीएसके के रंग से रंग दिया है और दीवार पर धोनी की तस्वीर भी पेंट करवाई है।

अपने इस फैन की दीवानगी पर धोनी ने कहा कि मैंने इसे इंस्टाग्राम पर देखा, यह जबरदस्त है, यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए है। धोनी ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने यह किया है, यह दर्शाता है कि सीएसके लिए उनकी क्या भावना है। मैं पूरे परिवार को इसके लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा क्योंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति की वजह से नहीं है, उन्होंने पूरे परिवार को पहले समझाया होगा और उसके लिए राजी किया होगा क्योंकि घर रंग जाने के बाद यह बाद में भी ऐसा रहेगा। मैं पूरी परिवार का इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

बता दें कि सीएसके ने अभी तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमे से सिर्फ 4 मैच में उन्हें जीत मिली है। 8 अंक के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। हालांकि इस बीच कयास लगाए जा रहे थे कि अगले सीजन में धोनी की आईपीएल से विदाई हो सकती है। लेकिन टीम के सीईओ ने इससे साफ इनकार किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आईपीएल के अगले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी करेंगे। एक इंटरव्यू में जब सीएसके के सीईओ से पूछा गया कि क्या धोनी आगे के सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। इसके जवाब में सीईओ ने कहा कि बिल्कुल, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि धोनी 2021 में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने हमारे लिए तीन टाइटल जीते हैं। यह पहला साल है जब हम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं। एक खराब साल का मतलब यह नहीं होता है कि हम सबकुछ बदल देंगे।

Story first published: Tuesday, October 27, 2020, 15:23 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+