For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB के खिलाफ CSK के गेंदबाजों ने दिखाया दम, आखिरी 3 ओवर में सिर्फ 20 रन, कोहली ने जड़ी 50

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने आज आरसीबी के खिलाफ मैच में जबरदस्त वापसी की। टीम के गेंदबाजों ने आरसीबी की टीम को 145 रन पर ही रोक दिया। टीम के तेज गेंदबाजों ने आखिरी के ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलने नहीं दिया। हालांकि कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अच्छी साझेदारी की लेकिन यह साझेदारी सिंगल-डबल्स के दम पर खड़ी की गई। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 101 रन था जबकि टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवाए थे। क्रीज पर कोहली और डिविलियर्स मौजूद थे। कोहली 29 गेंद पर 30 रन तो डिविलियर्स 29 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर थे। लेकिन जब दोनों ही बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड को तेज करने की कोशिश की तो सीएसके गेंदबाजों ने शानदार लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करके आरसीबी को 145 रन पर रोक दिया।

मध्य क्रम में मिचेल सैंटनर रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। जबकि जडेजा ने 3 ओवर में 20 रन दिया। वहीं इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 23 देकर एक विकेट लिया। आखिर के ओवरों में सैम करन और दीपक चहर की गेंदबाजी के आगे आरसीबी के बल्लेबाजों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सैम करन ने 3 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए, वहीं दीपक चहर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके।

आज के मैच में आरसीबी के बल्लेबाज जूझते नजर आए। टीम के सलामी जोड़ी एक बार फिर से विफल रही। एरॉन फिंच और पद्दिकल ने जल्दी ही अपने विकेट गंवा दिए। देवदत्त पद्दिकल 22 रन के स्कोर पर सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि फिंच करन की गेंद पर 15 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली और डिविलियर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की। कोहली ने 43 गेंदों पर 50 रन बनाए जबकि डिविलियर्स ने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए। आरसीबी की टीम ने आखिरी के तीन ओवर में सिर्फ 20 रन हासिल किए।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 17:25 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+