पाकिस्तान को हरा टीम इंडिया टीम बनी महिला एशिया कप की विजेता
बैंकॉक। मिताली राज की तूफानी 73 रनों की पारी और झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 17 रनों से पटखनी दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने महिला एशिया कप टी-20 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
एशिया कप में भारत कभी नहीं हारा
भारत ने इस जीत के साथ ही एशिया कप में पाकिस्तान के हाथों कभी नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा है। अभी तक खेले गए 4 मैचों में भारत ने पाकिस्तान को हराया है।
What a fantastic achievement by Indian Women's Team, beating Pakistan in the finals of Women's Asia Cup. Many congrats. @BCCI
— Lt. Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 4, 2016
पाक सिर्फ 105 रन ही बना सकी
पाकिस्तान के सामने भारत ने 122 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन पाकिस्तान की सिर्फ 105 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज एस मंदाना महज 6 रन बनाकर आउट हो गई, यही नहीं एस मेघना 9, कृष्णमूर्ती 2 और लगातार आउट होती रहीं।
Congratulations to Women's Cricket Team for thier win in #AsiaCup T20 . Great win, we are all proud of you... https://t.co/OsrgGqGgLB
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) December 4, 2016
मिताली राज ने खेली शानदार पारी
लेकिन एक तरफ जहां दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे तो मिताली राज ने दूसरे छोर पर शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।
#Indian #women #cricket team defeat #Pakistan by 17 runs to win Women's #AsiaCupT20. Congrats @M_Raj03 & team, बहुत बहुत बधाई!🇮🇳#INDvPAK pic.twitter.com/Uwu5aucqRU
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) December 4, 2016
किफायती रही भारतीय गेंदबाजी
भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए एकता बिष्ट ने 4 ओवर मे सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि झूलन गोस्वामी ने 4 ओवर में 19 रन और पाटिल ने 4 ओवर में सिर्फ 1 विकेट लेकर 18 रन दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications