मोहाली टेस्ट: अश्विन का कमाल, पूर्व कप्तान कपिल देव के इस रिकॉर्ड के पहुंचे बराबर

मोहाली। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ऑल राउंडर कपिल देव के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अश्विन का ऑल राउंड प्रदर्शन

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में अश्विन ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में जौहर दिखाए। एक समय मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया की पारी को संभाला और शानदार अर्धशतक जमाया।

अश्विन ने तीसरे टेस्ट में 72 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ ही तमिलनाडु के इस दाहिने हाथ के बल्लेबाज ने पूर्व कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की।

कपिल के बाद अश्विन दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में एक साल में 50 से ज्यादा विकेट और 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। कपिल देव ने ऐसा कारनामा अपने करियर में दो बार किया।

कपिल ने करियर में दो बार किया ये कारनामा

पहली बार साल 1979 में उन्होंने टेस्ट में 74 विकेट के साथ 619 रन बनाए थे। इसके बाद साल 1983 में कपिल देव ने एक साल में 75 विकेट के साथ-साथ 579 रन बनाए थे।

पूरे क्रिकेट इतिहास पर नजर डालें तो इस मुकाम पर केवल 7 खिलाड़ी ही पहुंच सके हैं। इंग्लैंड के इयान बॉथम ने ये कारनामा दो बार किया। दक्षिण अफ्रीका के शॉल पोलॉक ने भी अपने करियर दो बार इस मुकाम को हासिल किया।

इनके अलावा आस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, इंग्लैंड के एंड्रियू फ्लिंटॉफ ने ये कारनामा किया। बता दें कि अश्विन ने मोहाली टेस्ट में 72 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने साल 2016 में अभी तक 530 रनों के साथ-साथ 56 विकेट हासिल किए हैं।

Story first published: Monday, November 28, 2016, 18:47 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+