
फिलहाल नहीं छोड़ेंगे CSK का साथ
धोनी भले ही भारतीय टीम में शामिल नहीं हो रहे हों, लेकिन अब सबकी नजरें आईपीएल पर बनी हुई हैं। धोनी की उम्र 38 साल हो चुकी है। यह भी आंका जाने लगा कि यह उनका आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट हो सकता है। लेकिन सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने साफ कर दिया कि वो अभी धोनी को अपनी टीम से जाने नहीं देंगे। धोनी 2020 का आईपीएल भी खेलेंगे और 2021 में भी सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

कही ये बात
एक कार्यक्रम में बोलते हुए, श्रीनिवासन ने कहा, "एमएस धोनी इस साल खेलेंगे। और अगले साल वह नीलामी में होंगे और उन्हें बरकरार रखा जाएगा।" श्रीनिवासन के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है जो अब खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

3 बार दिला चुके हैं खिताब
बता दें कि धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी आईपीएल में 174 मैचों में 104 जीत चुके हैं जिसमें सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स के लिए भी खेले कुछ मैच हैं। धोनी ने तीन बार चेन्नई को चैंपियन बनाया है। धोनी 2010, 2011 और 2018 में टीम को चैंपियन बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
