Chennai Super Kings (CSK) in the IPL 2023 final: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल का ताज चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। चेन्नई की इस जीत में वैसे तो कई हीरो रहे। लेकिन अंतिम दो गेंदों पर 10 रन बनाने वाले रवींद्र जडेजा की हर जगह तारीफ हो रही है।
गौतम गंभीर हैरान: चेन्नई सुपर किंग्स के पांचवीं बार चैंपियन बनने पर गौतम गंभीर भी हैरान है। गंभीर के मुताबिक किसी भी टीम के लिए एक बार टाइटल जीतना मुश्किल होता है, लेकिन कोई पांच बार ऐसा कर दे तो यह अविश्वसनीय है। गंभीर ने लिखा कि बधाई हो CSK, एक खिताब जीतना मुश्किल हो सकता है। लेकिन 5 खिताब जीत लेना अविश्सनीय है।
अंतिम गेंद पर मिली जीत: गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम गेंद पर जीत मिली। अंतिम गेंद पर जीत के लिए चार रनों की जरूरत थी और जडेजा ने मोहित शर्मा की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। चेन्नई की यह जीत फैंस को लंबे समय तक याद रहने वाला है। लंबे समय बाद आईपीएल का फाइनल मैच इतना करीबी रहा।
धोनी हुए भावुक: रवींद्र जडेजा दौड़ते हुए धोनी के पास पहुंचे और माही ने जडेजा को गोदी में उठा लिया। इस दौरान धोनी की आंखें भी नम हो गई थी। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 171 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी ओवर की दो गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी, जिसे जडेजा ने हासिल किया।
सोशल मीडिया पर मिली बधाई: गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे। बारिश बंद होने के बाद चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों लक्ष्य दिया गया, जिसे टीम ने आखिरी गेंद पर पा लिया। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक ने चेन्नई की टीम को यादगार जीत के लिए बधाई दी।
Congratulations CSK! Winning 1 title is difficult, winning 5 is unbelievable! #IPL2023
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 30, 2023