For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs KKR: अगर चेन्नई-केकेआर के मैच में जीतना है इनाम, तो Dream 11 में ऐसे रखें अपनी टीम

KKR vs CSK Playing 11, IPL 2020 : MS Dhoni led Chennai can play with Unchanged team| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 21वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। जहां केकेआर की टीम ने अपने पिछले मैच में लगभग जीत की दहलीज पर पहुंच कर मैच को गंवा दिया था तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लगातार 3 मैचों में हार के बाद एक ऐसी दमदार जीत हासिल की जिसकी उसके फैन्स काफी समय से तलाश थी। सीएसके की टीम ने सननराइजर्स हैदराबाद को 10 विकेट से मात दी थी।

इस दौरान उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशथतीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सीएसके की दमदार वापसी के बाद केकेआर के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच काफी शानदार हो गया है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।

और पढें: IND vs AUS: खतरे में पड़ा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, बोर्ड से नाखुश है चैनल 7, जानें क्या है विवाद

प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का संभावित प्लेइंग XI: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम करन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग XI- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

आज के मैच में इनाम जीतने के लिये Dream 11 में ऐसी टीम रख सकते हैं:

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक (9.5)

बल्लेबाज- फाफ डुप्लेसिस (9.5), अंबति रायडु (9.0), शेन वाटसन (9.0), इयोन मोर्गन (9.5), नितिश राणा (9.0) शुबमन गिल (9.0)

ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल (10.5)

गेंदबाज- दीपक चाहर (8.5), पैट कमिंस (9.0), शिवम मावी (8.5)

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 17:55 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+