For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: रोहित ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, बदलाव के साथ उतरी मुंबई, जानें कैसी है प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला 14वें सीजन के 27वें मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दिल्ली के मैदान पर आने के बाद चेन्नई और मुंबई दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीतने का काम किया है और अब इस मैच के साथ वो अपनी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। मुंबई इंंडियंस के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने का काम किया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वैसे तो यह पिच 40 ओवर्स तो कुछ खास बदलने वाला नहीं है हालांकि यह देखा गया है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता बल्लेबाजी आसान हो जाती है इसलिये हम चेज के लिये गये हैं। मुंबई की टीम ने इस मैच में दो बदलाव करने का फैसला किया है और नाथन कुल्टर नाइल की जगह जेम्स नीशम और जयंत यादव की जगह धवल कुलकर्णी को शामिल किया है।

और पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार जीतेगी खिताब, स्कॉट स्टायरिस ने बताया कारण

वहीं कप्तान धोनी ने भी कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते लेकिन आप टॉस के अनुसार अपना प्लान नहीं बना सकते। हम बेहतर क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और कोशिश करेंगे कि रिजल्ट हमारे फेवर में जाये। सीएसके की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली की इस पिच की बात करें तो घास थोड़ी कम नजर आ रहे हैं लेकिन पिच काफी सपाट है। हालांकि आज के मैच में ऑफ साइड बाउंड्री थोड़ी लंबी (74 मीटर) और लेग साइड की थोड़ी छोटी (69 मीटर) हो गई है। वहीं यह पिच बल्लेबाजों के लिये काफी मददगार नजर आ रही है।

और पढ़ें: बड़ी खबर: 5 हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर से छीनी कप्तानी, जानें कौन बना नया कप्तान

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गये मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। जहां पर मुंबई की टीम ने 18 बार तो वहीं पर चेन्नई की टीम ने 12 बार जीत हासिल करने का काम किया है। इतना ही नहीं 2018 में जब से सीएसके की टीम ने वापसी की है तब से मुंबई की टीम के खिलाफ सीएसके की टीम को 8 में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल हुई है। हालांकि मौजूदा फॉर्म की बात करें तो मुंबई के खिलाफ दिल्ली ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी(कप्तान), सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, और लुंगी एंगिडी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, धवल कुलकर्णी, जेम्स नीशम, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Saturday, May 1, 2021, 19:06 [IST]
Other articles published on May 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+