
इस वजह से चाहर ने चुना आज का मैच
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर के प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैन्स इस हरफनमौला खिलाड़ी को ढेर सारी बधाईयां दी हैं। वहीं स्टार स्पोर्टस पर प्रसारित किये जा रहे पोस्ट मैच शो के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दीपक चाहर के इस मैच में ही यह प्रपोजल करने का कारण भी बताया।
आकाश चोपड़ा ने कहा,'दीपक चाहर ने जब यह करने का प्लान बनाया था तो मुझसे भी बात की थी और कहा कि ऐसा करने की सोच रहा हूं। उस दौरान उन्होंने बताया कि माही भाई से भी पूछ लिया है जिस पर माही भाई ने साफ किया कि आपको यह करना है तो आखिरी लीग मैच में कर सकते हैं क्योंकि प्लेऑफ में एक अलग प्रकार का दबाव होगा और अगर आप उस समय यह करने की सोचेंगे तो आपका ध्यान भटका हुआ रहेगा।'

धोनी के नंबर 7 का भी है कनेक्शन
आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेऑफ के साथ ही कहा कि उस दिन 7 तारीख है और 7 काफी लकी नंबर होता है तो आप उस दिन कर सकते हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के दौरान 7 नंबर की ही जर्सी पहनी है तो यहां पर उनका यह बयान उससे जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि धोनी क्रिकेट के सबसे सफल और लकी कप्तानों में से माने जाते हैं और उनके नंबर 7 को इसी से जोड़ को देखा जा रहा है।

मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए दीपक चाहर
उल्लेखनीय है कि दीपक चाहर के लिये यह मैच कुछ खास नहीं रहा और वो काफी महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 48 रन लुटाये और सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया। आपको बता दें कि सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन का ही स्कोर खड़ा किया जिसमें फाफ डुप्लेसिस ने 76 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने जवाब में 4 विकेट के नुकसान पर महज 13 ओवर में 139 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पंजाब किंग्स की टीम के लिये केएल राहुल ने 42 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के लगाकर नाबाद 98 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications