For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RCB : हर्षल पटेल ने 6 गेंदों में लुटाए 37 रन, जानिए काैन सी गेंद पर क्या हुआ

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 14वें सीजन का 19वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाज हर्षल पटेल के लिए बुरा साबित हुआ है। हुआ ऐसा कि एक समय चेन्नई की टीम 160 तक के स्कोर पर जाती दिख रही थी, लेकिन पारी के आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने 37 रन लुटा दिए। ये रन रविंद्र जडेजा ने बटोरे जिसमें लगातार 4 छक्के भी शामिल रहे।

फेंका सबसे महंगा ओवर

फेंका सबसे महंगा ओवर

इसी के साथ हर्षल ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकाॅर्ड कर लिया है। उनका यह ओवर संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा है। हर्षल ने प्रशांत परमेश्वरन की बराबरी की है। प्रशांत ने भी 1 ओवर में सबसे ज्यादा 37 रन लुटाने का काम किया है। तब उनके सामने क्रिस गेल थे। साल 2011 के सीजन में आरसीबी और कोच्चि टर्कर्स के बीच मैच खेला गया था। कोच्चि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इसके बाद आरसीबी को क्रिस गेल के दम पर आसान जीत मिली थी। इस दाैरान गेल ने प्रशांत के खिलाफ 27न रन बना डाले। प्रशांत के ओवर में 4 छक्के और 3 चौके, 1 नो बॉल रही थी। अब एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल में सबसे महंगा ओवर देखने को मिला है।

जानिए काैन सी गेंद पर क्या हुआ-

जानिए काैन सी गेंद पर क्या हुआ-

पहली गेंद- जडेजा ने लगाया छक्का

दूसरी गेंद- जडेजा ने फिर जड़ा छक्का

तीसरी गेंद- हर्षल ने नो बाॅल फेंकी, लेकिन जडेजा ने फिर छक्का लगा दिया

तीसरी गेंद- जडेजा ने फिर लगातार चाैथा छक्का लगा दिया

चाैथी- जडेजा ने तेजी से भागकर 2 रन चुराए

पांचवीं गेंद- जडेजा ने फिर शानदार छक्का लगाया

छठी गेंद- जडेजा ने चाैका लगाया।

इसी के साथ जडेजा ने इस ओवर में 36 रन बल्ले से जुटाए तो एक रन टीम को नो बाॅल के रूप में मिला।

जडेजा की धमाकेदारी पारी से बना विशाल स्कोर

जडेजा की धमाकेदारी पारी से बना विशाल स्कोर

एक समय चेन्नई 160 तक जााता दिख रहा था, लेकिन जडेजा की धमाकेदार की मदद से टीम विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ओपनिंग जोड़ी रुतुराज गायकवाड (33) व फाॅफ डु प्लेसिस (50) ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। तीसरे नंबर पर आए सुरेश रैना ने 18 गेंदों में 24 रन जड़े। चाैथे नंबर पर आए अंबाती रायुडू 14 रन बना सके। चेन्नई का 17.3 ओवर में 142 स्कोर था, लेकिन 5वें नंबर पर आए जडेजा ने 28 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोके जिसमें 4 चाैके तो 5 छक्के शामलि रहे, जिसकी बदाैलत चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 191 रन बना डाले।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 18:44 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+