IPL 2018: हैदराबाद को जिस खूबी पर था नाज, उसी को तोड़कर चेन्नई ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब तीसरी बार अपने नाम दर्ज कर माही सेना ने दिखा दिया की आखिर वो क्यों दुनिया के सबसे बेस्ट कप्तान हैं और क्यों पूरी दुनिया इस खिलाड़ी का सम्मान करती है। इस सीजन शुरू से ही चेन्नई का जलवा दिखना शुरू हो गया था। हालांकि इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम में हैदराबाद का नाम सबसे आगे है लेकिन चेन्नई के आगे इस टीम की न तो गेंदबाजी में असर देखने को मिलान ही बल्लेबाजी में। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में वॉटसन ने शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल का खिताब जिताया,और अपनी टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। गौरतलब हो की इससे पहले चेन्नई की टीम 2010 और 2011 में भी इस सीरीज पर कब्जा कर चुके हैं।

4-0 से हराकर रचा कीर्तिमान
इस सीजन की अगर बात करें तो हैदराबाद की गेंदबाजी का जलवा हर मैच में देखने को मिला। हैदराबाद ने कई मुकाबले इस सीजन अपनी गेंदबाजी के दम पर ही जीते हैं लेकिन इस टीम के गेंदबाजों ने चेन्नई के खिलाफ उतना शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। गौरतलब हो की चेन्नई और हैदराबाद ने इस सीजन 4 मुकाबले आपस में खेले हैं जिनमें दो मुकाबले लीग मैच में वहीं दो प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक में खेले गए हैं। इन चारों मैच में चेन्नई ने मुकाबला जीता है और 10 साल में ऐसा कारनामा कोई भी टीम नहीं कर सकी है।

गेंदबाजों का नहीं चला जलवा
इस सीजन अगर किसी टीम की गेंदबाजी का जलवा था तो वो थी हैदराबाद की टीम, राशिद खान, शाकिब, भुवनेश्वर कुमार और कौल सभी ने इस सीजन इपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरा लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों के सामने उनकी फिरकी नहीं चली और एक भी मैच चेन्नई से नहीं जीत सके। चेन्नई के बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी रणनीति बनाई और राशिद खान व भुवनेश्वर के सामने रन नहीं बनाए तो विकेट भी नहीं दिया लेकिन और हर गेंदबाजो को टारगेट पर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

नहीं चली फिरकी
इस फाइनल मुकाबले में शुरुआत में तो लगा की हैदराबाद के गेंदबाज भारी पड़ेंगे पहला ओवर मेडन चला गया। लेकिन चेन्नई के बल्लेबाज भी रणनीति बनाकर उतरे थे और उसपर अमल भी किया। राशिद और भुवी को छोड़कर सभी गेंदबाज की जमकर धुनाई हुई और खिताब पर कब्जा कर लिया। इस मैच में संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 52 रन बनाए और एक विकेट लिया, वहीं चेन्नई के बल्लेबाजों ने कौल के 3 ओवर में 43 रन जड़ दिए। शाकिब को एक ओवर ही मिला जिसमें उन्होंने 15 रन खर्च कर दिए। इसके बाद बैंक्थ्रेट ने 15 गेंदे फेंकी और 27 रन दिए। हालांकि राशिद ने 4 ओवर में 24 रन ही दिए और भुवी ने भी केवल 17 रन ही दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
