For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उम्रदराज' खिलाड़ियों के दम पर चेन्नई कैसे बना आईपीएल चैंपियन, 5 बूढ़े शेरों ने कैसे पलटा पासा


नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब माही सेना ने अपने नाम दर्ज कर लिया है। 2 साल के बैन के बाद इस सीजन वापसी करने वाली सीएसके की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर पहुंच चुकी हैदराबाद को प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक में दो बार हराकर इस सीरीज पर कब्जा कर लिया। हर तरफ धोनी के नाम की धूम है और हो भी क्यों न आखिर जीत का दूसरा नाम धोनी ही तो है। जब इस सीरीज के पहले इस टीम की नीलामी हुई तो कई लोगों ने इस टीम पर तंज कसते हुए कहा की ये टीम बूढ़ों की टीम है और इसे डैड आर्मी का नाम देकर धोनी पर भी निशाना साधा गया, लेकिन इस खिताब को जीतकर धोनी ने साबित कर दिया की वो क्यों इतने बेस्ट हैं और उम्र उनके और उनके साथी खिलाड़ियों के लिए केवल एक नंबर है। गौरतलब हो की हैदराबाद के 178 रनों के लक्ष्य को चेन्नई की टीम ने 9 गेंद रहते ही हासिल कर लिया और वाटसन ने एक शानदार शतक भी जड़ा वहीं तीसरी बार चेन्नई ने यह कारनामा दोहराया। कुछ खिलाड़ियों के लिए खास रहा है आईपीएल का यह सीजन....
वाटसन ने सीरीज में जड़े दो शतक

वाटसन ने सीरीज में जड़े दो शतक

पिछले सीजन में आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर शेन वाटसन पर इस सीजन चेन्नई की टीम ने भरोसा जताया और उन्हें अपनी टीम में न सिर्फ शामिल किया बल्कि उन्हें ओपनिंग करने का मौका भी दिया और इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने शानदार अंदाज में बैटिंग की और 15 मैच में 555 रन बनाए जिसमें शानदार दो शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं। फाइनल मुकाबले में भी वाटसन ने 117 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में भी वाटसन ने कमाल करते हुए 6 विकेट झटके हैं। इनकी तारीफ में धोनी ने कहा की उम्र कोई मैटर नहीं करती बस फिटनेस मैटर करती है।

अपने कूल अंदाज से फिर बनाया चैंपियन

अपने कूल अंदाज से फिर बनाया चैंपियन

चेन्नई को तीन बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले धोनी ने इस सीरीज के शुरू होने से पहले बहुत उलाहने सहा लेकिन इस सीजन अपने बल्ले का भी जलवा दिखाया और 16 मैच में 9 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 455 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। गौरतलब हो की 37 वर्षीय इस खिलाड़ी को सीरीज से पहले उम्र को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

इस सीजन की शानदार बल्लेबाजी

इस सीजन की शानदार बल्लेबाजी

34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भी इस सीजन चेन्नई को चैंपियन बनाने के लिए खासा मेहनत की और शानदार लय में बल्लेबाजी की रायडू ने इस सीजन चेन्नई की तरफ से 602 रन बनाए जिसमें एक शतक और 3 शानदार अर्धशतक शामिल हैं। गौरतलब हो की इस सीजन रायडू ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

आईपीएल के मास्टर हैं रैना

आईपीएल के मास्टर हैं रैना

आईपीएल के पुराने खिलाड़ियों में से एक 32 वर्षीय सुरेश रैना का आईपीएल के खेल में शायद ही कोई जोड़ हो और फिटनेस के मामले में उनका अपना अलग स्थान है, इस सीजन रैना ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 15 मुकाबलो में 445 रन बनाए जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े। गौरतलब हो की सुरेश रैना आईपीएल के खेल में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।

हरफनमौला खिलाड़ी ने दिखाए कई रंग

हरफनमौला खिलाड़ी ने दिखाए कई रंग

वेस्टइंडीज के शानदार खिलाड़ी और दुनिया के बेस्ट आलराउंडर में से एक ड्वेन ब्रावो भी चेन्नई की ही टीम में शामिल थे और सीजन भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 35 वर्षीय़ इस खिलाड़ी ने कुछ शानदार फील्डिंग भी की और बल्लेबाजी में भी उन्हें इस सीजन 6 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इस खिलाड़ी ने 141 रनों की पारी खेली वहीं गेंदबाजी में भी ब्रावो ने 16 विकेट झटके और कई मुकाबले जीतने में शानदार भूमिका दिखाई।

Story first published: Monday, May 28, 2018, 15:22 [IST]
Other articles published on May 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+